Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » देश-विदेश » सरकार के खिलाफ आज दिल्ली में किसानों की रैली, रामलीला मैदान की तरफ आने से बचें

सरकार के खिलाफ आज दिल्ली में किसानों की रैली, रामलीला मैदान की तरफ आने से बचें

[the_ad id="14540"]

दिल्ली में आज होने वाली किसान यूनियन की रैली के चलते कई मार्ग परिवर्तित किये गए हैं। रैली में 25 हजार से ज्यादा किसान शामिल होने की संभावना है। ऐसे में  ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे रामलीला मैदान व संसद मार्ग की तरफ आने से बचेे।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार रैली रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर रणजीत सिंह फ्लाईओवर, टॉलस्टॉय मार्ग होते हुए संसद मार्ग पहुंचेगी। रैली सुबह नौ बजे शुरू हो जाएगी।
रैली में कुछ लोग भैरों मंदिर, पुराना किला, तिलक ब्रिज और सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शामिल होंगे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार रैली व प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली गेट, पहाड़गंज चौक, मिंटो रोड, बाराखंभा रोड, केजी मार्ग, जनपथ और कॉपरनिकस मार्ग से ट्रैफिक परिवर्तित किया जाएगा।
पहाड़गंज वाली साइड से आने वाले लोग पंचकुइयां रोड, नई दिल्ली से वाया कनॉट प्लेस होकर  दिल्ली गेट, मंडी हाउस और आईटीओ जा सकते हैं। मिंटो रोड से आने वाले लोग डीडीयू मार्ग, आईटोओ होकर यमुना पार व दिल्ली गेट जा सकते हैं।
बाराखंभा से आने वाले लोग रणजीत सिंह फ्लाईओवर के बजाय परिवर्तित मार्ग से दिल्ली गेट जा सकते हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह पुलिस के दिशानिर्देशों को पालन करें।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?