Sanchar Sarthi

Home » देश-विदेश » महाराजा गज सिंह जी पर लिखित पुस्तक का आज विमोचन होगा

महाराजा गज सिंह जी पर लिखित पुस्तक का आज विमोचन होगा

महाराजा गज सिंह
#image_title

उम्मेद भवन पैलेसमहाराजा गज सिंह जी पर लिखित पुस्तक का आज मेहरानगढ़ दुर्ग होगा विमोचन

जोधपुर, 12 फरवरी। महाराजा गज सिंह जी (द्वितीय) के जीवन, कार्य शैली, विरासत संरक्षण, कला, संस्कृति व पर्यटन को बढ़ावा देने पर आधारित लिखित पुस्तक ‘‘बापजी: महाराजा ऑफ जोधपुर मारवाड़: दी किंग हू वुड बी मैन‘‘ का शुक्रवार 13 फरवरी को मेहरानगढ़ दुर्ग के चौकेलाव गार्डन में दोपहर 12.30 बजे विमोचन होगा।
यह पुस्तक प्रसिद्ध लेखक अमन नाथ व योगी वैद्य द्वारा लिखी गई है और मैपिन पब्लिशिंग द्वारा प्रकाशित हुई है। महाराजा गज सिंह जी की जीवन यात्रा है पुस्तक इस पुस्तक में महाराजा हनवन्त सिंह जी की 26 जनवरी, 1952 में हवाई दुर्घटना में देहान्त के बाद विकट व संकटमय परिस्थितियों में महाराजा गज सिंह जी का 12 मई, 1952 को राजतिलक होने से लेकर उनके संघर्षों व राजशाही को जनसेवा में बदलने के सफर को दर्शाया गया है। पुस्तक के लेखक ने उनके बचपन से लेकर एक आधुनिक महाराजा के रूप में मारवाड़ की विरासत, कला, संस्कृति, इतिहास के संरक्षण व संवर्द्धन की यात्रा का वर्णन है। इस पुस्तक में महाराजा गज सिंह जी के जीवन के सभी पहलुओं को कवर किया गया है। पुस्तक में उनकी दुर्लभ फोटो प्रकाशित की गई है। यह पुस्तक केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं बल्कि एक परम्परा, जिम्मेदारी व समय के साथ बदलते भारत की यात्रा है।

 

“बापजी: महाराजा ऑफ मारवाड़ जोधपुर : दी किंग हू वुड बी मैन‘‘ पुस्तक का सेक्रेड स्पिरिट फेस्टिवल में होगा विमोचन अमन नाथ व योगी वैद्य द्वारा लिखित है पुस्तक

Read more: https://sancharsarthi.com/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87/

Leave a Comment