Sanchar Sarthi

राजस्थान कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव बने नरेंद्र चौहान

जोधपुर/जयपुर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से एक अहम नियुक्ति की गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिन्द के निर्देशानुसार, जोधपुर निवासी नरेंद्र चौहान को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में ‘प्रदेश महासचिव’ नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह जिम्मेदारी पार्टी संगठन को धरातल स्तर पर अधिक मजबूत बनाने और अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक व राजनीतिक उत्थान के लिए दी गई है।
नरेंद्र चौहान को मिली इस नई जिम्मेदारी से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके मनोनयन से संगठन को नई गति मिलेगी और प्रदेश में ओबीसी वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में मदद मिलेगी।
इस नियुक्ति का स्वागत करने वालों में अरुण बलाई (उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी SC विभाग), नरेंद्र शर्मा (अध्यक्ष, शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग) और त्रिलोक मेहरा (ब्लॉक अध्यक्ष, सूरसागर) प्रमुख हैं। साथ ही समाज के नरेंद्र गोयल, पुरुषोत्तम राखेचा और शिव प्रसाद दहिया ने भी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इन सभी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नरेंद्र चौहान के सफल कार्यकाल की कामना की है।