Sanchar Sarthi

शहीद मोहनसिंह सिसोदिया की 86वीं जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, 181 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

शहीद मोहनसिंह सिसोदिया
शहीद मोहनसिंह सिसोदिया1

जोधपुर। अमर शहीद मोहनसिंह सिसोदिया की 86वीं जयंती के अवसर पर भंवरसिंह मित्र मंडली के तत्वावधान में होटल श्री मोहन विलास, उम्मेद क्लब रोड, जोधपुर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। दिनभर चले शिविर में कुल 181 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

रक्तदान शिविर में (एमडीएम), (एमजीएच) तथा की ब्लड बैंक टीमों ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रक्त संग्रहण का कार्य किया। चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से रक्त संग्रहित किया।

कार्यक्रम श्री श्री 1008 सैनाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। अपने आशीर्वचन में उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने, जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव आगे आने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं जागरूक युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हनुमानसिंह खांगटा (मारवाड़ राजपूत सभा भवन) थे। विशिष्ट अतिथियों में एलआईसी के मुख्य प्रबंधक जी. एल. पंवार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल बलदेव सिंह मानव, भाजपा देहात के उपाध्यक्ष जसवंतसिंह देवातु, मारवाड़ राजपूत सभा जोधपुर के महासचिव केवी सिंह चांदरख तथा छात्र नेता मोतीसिंह जोधा, राकेश चौहान,प्रेमसुख , प्रेम सिंह बुचेटी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान को समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

अतिथियों ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान कर मानव सेवा के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं का सम्मान कर उनके इस मानवीय योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन नाथुसिंह इंदा ने किया।

कार्यक्रम के अंत में भंवरसिंह मित्र मंडली ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, , एवं की चिकित्सकीय टीमों, स्वयंसेवकों तथा सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद मोहनसिंह सिसोदिया के बलिदान और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा से ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।