‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान‘ का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

जोधपुर 30 जून। पहले नशा फ्री में मिलेगा। फिर धीरे-धीरे इसकी आदत होने पर इसके लिए एक बड़ी रकम देनी होगी। रकम नहीं होने पर इसी नशे को किसी अन्य तक पहुंचाने और टारगेट पूरा करने पर ही नशा मिलेगा और फिर एक दिन जाने, अनजाने में ये नशे की प्रवृति हमें अपराधी बना देगी।
ये कहना है पुलिस कमिश्नरेट, एडिशनल एसपी पश्चिम नरेन्द्र देवड़ा का। वे मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधपुर एवं नवीन जोधाणा जागरूक मंच संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में गत दो माह से चल रहे ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान‘ के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
उन्होंने मंगलवार को बुझावड़ स्थित यूनिवर्सिटी परिसर में सम्पन्न हुए इस समारोह में स्टूडेन्ट से कहा कि नशा सभी बुराईयों की जड़ है हमें सजग रहते हुए अपने आसपास नशे से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर नजर रखनी होगी और इसकी सूचना पुलिस एवं मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को देनी होगी। उन्होंने एमडी, स्मेक जैसी नशीली चीजों पर अपने विचार रखे और युवाओं को इससे होने वाली समस्याओं से अवगत कराया तथा भविष्य में नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया।
’यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक’ ने बताया कि वर्तमान में गुटखे का नशा सबसे खतरनाक है। एक गरीब एवं कमजोर परिवार में मुख्यतः सभी लोग गुटखे का सेवन कर रहे है इससे वे आर्थिक व शारीरिक दोनो रूप से कमजोर हो रहे है। हमें इसे जागरूकता से ही खत्म करना होगा।
’यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट डॉ. ज़मील काज़मी’ ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नशे के विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता की प्रदर्शनी मोहल्ले-मोहल्ले में लगनी चाहिए ताकि आमजन तक इसका सीधा संदेश पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भविष्य में भी विष्वविद्यालय में निरंतर होते रहेंगे।
नवीन जोधाणा जागरूक मंच संस्थान के संस्थापक साजिद खान जोधाणा ने पिछले कुछ वर्षो का अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि हम ऐसी सामाजिक बुराईयों के खिलाफ लगातार कोशिश करते रहे। एक दिन जरूर सफलता मिलेगी। साथ ही नषा पीडित व्यक्ति को सही इलाज तथा सहानुभूति के जरिये ही पुनः एक स्वस्थ नागरिक बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मरजीना ने बताया कि गत 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतिभागी रिजा अली सय्यद, अन्नया, सीता गोयल, हिना हुसैन, आशना सय्यद सहित पांच चयनित विजेताओं को नगद पुरस्कार और मोमेंट से सम्मानित किया गया। साथ ही अरमान खान, लियाकत अली, सानिया बानो, वसुधा ओझाा, मंजू सहित पांच अन्य श्रेष्ठ पोस्टर को भी सम्मान से नवाजा गया।
समारोह में मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के सदस्य अफजल कुरैशी, यूनाईटेड उम्माह वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष अब्दुल रहीम सांखला, समाजसेवी जावेद हुसैन, यूनिवर्सिटी डीन एकेडमिक्स डॉ इमरान खान पठान, यूनिवर्सिटी स्टाफ एवं स्टूडेंट्स मौजूद रहे। पूर्व में तिलावते कुरान छात्र हम्जा ने किया। संचालन डॉ. अब्दुल्लाह खालिद एवं डॉ मरजीना ने किया।
