Sanchar Sarthi

राजस्थान पुलिस से सेवानिवृत्त हुए गोपालसिंह भाटी का सम्मान, दी शुभकामनाएं

राजस्थान पुलिस
राजस्थान पुलिस1

जोधपुर। हज़रत सैय्यद मोईन अशरफ़ अल जिलानी मदरसा दारूल उलूम फैय्याजिया सदर की ओर से राजस्थान पुलिस में 40 वर्ष 4 माह की गौरवपूर्ण राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए गोपालसिंह भाटी का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गोपालसिंह भाटी ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण का उत्कृष्ट परिचय दिया। जोधपुर में अपनी सेवाओं के दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली, सरल स्वभाव और आमजन से आत्मीय जुड़ाव के माध्यम से एक अलग पहचान बनाई। राजकीय दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी भी सदैव सराहनीय रही।

संस्था की ओर से उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी गोपालसिंह भाटी समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

इस अवसर पर बड़े भाई वीरेंद्र सोलंकी मनोज सोनी, कमलेश बागराणा, श्याम सुंदर चौहान, रियाज़ खान मुल्लाजी, नदीम अंदाज़, आदिल खान सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।