Sanchar Sarthi

जीनगर समाज के महान शहीद बीरबल सिंह ढालिया जी का 80वा शहादत दिवस मनाया

जोधपुर/ जीनगर संयुक्त महासभा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में महाराज मंछाराम जी ट्रस्ट, प्रतापनगर के प्रांगण में समाज के गणमान्य वयतियो की उपस्थिति में देश की आजादी व तिरंगे की रक्षार्थ अपने प्राणों का न्यौछावर करने वाले महान देशभक्त बीरबल सिंह ढालिया जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई।

समाज के साथ विभिन्न वर्गो के लोगों ने शहीद को नमन करते हुए सरकार से आव्हान किया कि इन्हें विद्यालय शिक्षा व उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। जिससे आने वाले युवाओं में एक नया जोश व प्रेरणा मिले।
सच्चे व देश भक्त ढालिया जी को देश की आजादी में नींव का पत्थर की संज्ञा दी।आज पूरे भारत में विभिन्न रैलियों व विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम में अनेक शिक्षा विद्धो , भामाशाहों विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने विचार प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम जीनगर संयुक्त महासभा ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें समाज की सभी समितियां पंचायत सदस्य मौजूद रहे निवर्तमान पार्षद भरत आसेरी, कांग्रेस डीसीसी अध्यक्ष ओमकार जी वर्मा, कार्यक्रम में उपस्थित रहे और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शहीद बीरबल जी ढालिया पर संबोधित किया