Sanchar Sarthi

योग से स्वास्थ्य, मतदान से लोकतंत्र होगा सशक्त : लोहिया

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मामाजी का थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, “योग भी–वोट भी” का दिया संदेश

जोधपुर, 21 जून। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मामाजी का थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीमाराम पटेल एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) अध्यक्ष जैताराम पटेल ने की।

संस्था प्रधान शौकत अली लोहिया ने कहा कि “योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योग अपनाकर हम स्वयं को निरोग रख सकते हैं, वहीं मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। स्वस्थ नागरिक और जागरूक मतदाता ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं।” उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा प्रत्येक चुनाव में मतदान करने का आह्वान किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “योग भी–वोट भी” अभियान के तहत सभी उपस्थितजनों को मतदाता शपथ दिलाई गई तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

स्थानीय विद्यालय के अध्यापक गोपाल सिंह राजपुरोहित ने सभी को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में रमेश पटेल, जुगताराम, चैनाराम, अध्यापक प्रेम सिंह, राजसा कटारड़ा, राजाराम पटेल, शांतिदेवी, विमला, गुड्डी, मोनिका, जगदीश, सरीता एवं करीना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अंत में सभी ने नियमित योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया।

Leave a Comment