Sanchar Sarthi

जोधपुर केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने केन्द्रीय मंत्री से की मुलाकात

केबल संचालन में आ रही परेशानियों से करवाया अवगत, मिली राहत

जोधपुर, 20 जून। जोधपुर केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने शनिवार को केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्रसिंह शेखावत और जोधपुर शहर विधायक श्री अतुल भंसाली से मुलाकात कर केबल संचालन में आ रही परेशानियों से अवगत करवाया। इस पर दोनों की ओर से मिले सकारात्मक रूख के बाद केबल ऑपरेटर्स को राहत मिली है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष परीक्षितसिंह चांपावत ने बताया कि, जोधपुर केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन की ओर से केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्रसिंह शेखावत से उनके निवास पर मुलाकात कर केबल व्यवसाय संचालन में आ रही परेशानियों से अवगत करवाते हुए राहत की मांग की गई। इस पर शेखावत ने सकारात्मक रूख प्रदर्शित करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश प्रदान किए। इसके बाद केबल ऑपरेटर्स ने जोधपुर शहर विधायक श्री अतुल भंसाली के निवास जाकर उनसे मुलाकात कर अपनी दिक्कतों से अवगत करवाया। इस पर विधायक भंसाली ने भी सकारात्म रूख प्रदर्शित किया। केबल ऑपरेटर्स ने दोनों का इस सहयोग के लिए आभार जताया।

Leave a Comment