Sanchar Sarthi

मिस एंड मिसेज फेम ऑफ राजस्थान 2026: संस्कृति और ग्लैमर का भव्य संगम

28 जून को जोधपुर में ग्रैंड फिनाले

जोधपुर। राजस्थान की संस्कृति, सौंदर्य, आत्मविश्वास और आधुनिक ग्लैमर को एक मंच पर प्रस्तुत करने वाला प्रतिष्ठित फैशन एवं ब्यूटी पेजेंट “मिस एंड मिसेज फेम ऑफ राजस्थान 2026” अब अपने भव्य फिनाले की ओर बढ़ रहा है। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न शहरों से चयनित 40 प्रतिभागी अपने हुनर, व्यक्तित्व और रैंप वॉक का प्रदर्शन करेंगी। इस भव्य आयोजन का ग्रैंड फिनाले 28 जून 2026 को राज बाग (ट्री हाउस राज बाग), जोधपुर में आयोजित होगा।

इस मेगा फैशन शो का आयोजन मीरा प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट के भारत दयानी एवं एचपीसीएल जोधपुर के गणेशी लाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य राजस्थान की प्रतिभाशाली महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी कला, आत्मविश्वास, संस्कृति और आधुनिक सोच का प्रदर्शन कर सकें।

कार्यक्रम में फैशन और एलीगेंस का विशेष आकर्षण देखने को मिलेगा। ज्वेलरी पार्टनर हेमंत डिगलानी प्रतिभागियों को आकर्षक आभूषणों से सजाएंगे, जबकि प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर कबीर पाहुजा द्वारा डिज़ाइन किए गए विशेष परिधानों में प्रतिभागियां रैंप पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरेंगी। वहीं संपूर्ण मेकओवर और मेकअप की जिम्मेदारी गीतांजलि सैलून द्वारा निभाई जाएगी, जिससे प्रतिभागियों का ग्लैमरस और रॉयल लुक दर्शकों को आकर्षित करेगा।

आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल एक ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, महिला सशक्तिकरण और आधुनिक फैशन जगत का उत्सव है। कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति की झलक, आकर्षक फैशन राउंड, टैलेंट प्रदर्शन और मनोरंजन से भरपूर प्रस्तुतियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी।
भारत दयानी ने बताया कि इस मंच के माध्यम से नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं गणेशी लाल ने कहा कि यह आयोजन जोधपुर को फैशन और ग्लैमर की नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
28 जून की शाम राज बाग, जोधपुर में होने वाला यह ग्रैंड फिनाले फैशन, संस्कृति, सौंदर्य और आत्मविश्वास का अ‌द्भुत संगम साबित होगा, जहां राजस्थान की प्रतिभाशाली महिलाएं अपने सपनों को नई उड़ान देंगी।

Leave a Comment