Sanchar Sarthi

सूरसागर की पेयजल समस्या को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले इंजीनियर शहजाद अय्यूब खान

जयपुर/जोधपुर। कांग्रेस नेता एवं सूरसागर से विधायक प्रत्याशी रहे इंजीनियर शहजाद अय्यूब खान ने जयपुर स्थित सिविल लाइंस आवास पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात कर सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट से अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान इंजीनियर शहजाद अय्यूब खान ने बताया कि सूरसागर क्षेत्र के कई इलाकों में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार, नई पाइपलाइन बिछाने तथा प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर महेंद्र जाखड़ (सांचौर विधानसभा के प्रभारी एवं जेएनवीयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष), गणपत पुनिया तथा नरेंद्र इनानिया भी उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े विषयों को उचित स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।

इंजीनियर शहजाद अय्यूब खान ने कहा कि सूरसागर की जनता को नियमित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा वे क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।