जोधपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अविजित अंशुल के जोधपुर आगमन पर शहर कांग्रेस अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
एससी विभाग के जिलाध्यक्ष डॉ. धनपत गुर्जर ने बताया कि डॉ. अविजित अंशुल स्वतंत्र भारत के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री Jagjivan Ram के दोहित्र तथा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष Meira Kumar के सुपुत्र हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंशुल का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष डॉ. धनपत गुर्जर के साथ सुनील जोड़, चंद्रशेखर, कमलेश राठौर, पन्नालाल पेंटर, प्रकाश चौहान, अजीत जावा, मोहन लीलावत एवं सुधीर सांमरिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
