Sanchar Sarthi

आखलिया मंडल कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर मजबूती का संकल्प

​जोधपुर: ​जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सुरसागर ब्लॉक के आखलिया मंडल की मासिक बैठक शनिवार को आयोजित की गई। नगीना मस्जिद के सामने, संजय सी कॉलोनी स्थित खरादी समाज भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता सुरसागर ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक मेहरा ने की तथा नेतृत्व आखलिया मंडल अध्यक्ष मुख्तार अनीस चिश्ती ने किया।
​बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मुख्तार अनीस चिश्ती ने कहा कि, “पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर जनता की स्थानीय समस्याओं को पहचानें और कांग्रेस पार्टी के बैनर तले एकजुट होकर जनहित की आवाज को मजबूती से उठाएं।”
​बैठक में विशेष रूप से उपस्थित सुरसागर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शहजाद खान ने कार्यकर्ताओं के क्षेत्रों से आ रही समस्याओं को सुना और मिलकर उनके त्वरित समाधान का विश्वास दिलाया।
​वहीं, ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक मेहरा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के एक आह्वान पर सभी पदाधिकारी और शीर्ष नेतृत्व कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों में जमीनी कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर पूरा सहयोग दिया जाएगा।
​प्रमुख उपस्थिति:
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) सचिव इमरान, निवर्तमान पार्षद जाहिद चौहान, साजिदा खताई सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता रफीक अंसारी, अनिल सागर, यूसुफ खान, मोहसिन अंसारी, जितेंद्र, इब्राहिम खान, यूसुफ खान, इकबाल चिश्ती, तुफैल अहमद, कमलेश तंवर, अली हुसैन कुरैशी, मोइन गौरी, आसिफ चड़वा, इस्माइल कुरैशी, असलम कुरेशी, कौशल्या अग्रवाल, असलम खान, इंसाफ अली, जहुर भाटी, मोईन खान सिंधी, शाहरुख अब्बासी, शाहिदा निशा सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
​बैठक के समापन पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार निवर्तमान पार्षद जाहिद चौहान ने व्यक्त किया।