जोधपुर में हुई समाज की बड़ी बैठक, युवा नेतृत्व के अनुभव से पाईवाल को मिली जिम्मेदारी
जोधपुर। अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गौड ब्राह्मण महासभा के अंतर्गत गठित राष्ट्रीय युवक संघ के सबसे बड़े पद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बीकानेर के भवानी पाईवाल को जिम्मेदारी सौंपी है। जोधपुर में आयोजित समाज की बैठक में सभी वरिष्ठजनों ने खुशी जताते हुए युवा नेता पाईवाल के नाम पर मुहर लगाई हैं। अखिल भारत वर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि वर्ष 2029 तक पाईवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी निर्वहन करेंगे। गौरतलब है कि पाईवाल भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में वह राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता के साथ भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी निर्वहन कर रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या समाजबंधुओं ने स्वागत किया।
