Sanchar Sarthi

ओबीसी परिवारों का ऑनलाइन सर्वे शुरू, तकनीकी बाधा के बीच भी नहीं रुका कार्य

ओबीसी
ओबीसी1

जोधपुर, 10 जुलाई। राजस्थान ओबीसी प्रतिनिधित्व आयोग के मार्गदर्शन में ओबीसी परिवारों के ऑनलाइन सर्वे का कार्य प्रारम्भ हो गया है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 57, भाग संख्या 6 (ईदगाह के अंदर का क्षेत्र) में प्रगणक एवं बीएलओ शौकत अली लोहिया ने घर-घर जाकर सर्वे कार्य का शुभारम्भ किया।

सर्वे के प्रथम दिन राजधारा एप में तकनीकी समस्या आने से ऑनलाइन प्रविष्टि प्रभावित रही। प्रगणक शौकत अली लोहिया ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी परिवारों का आवश्यक विवरण निर्बाध रूप से ऑफलाइन संकलित किया, ताकि तकनीकी समस्या का समाधान होते ही जानकारी को ऑनलाइन दर्ज कर सर्वे कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके। यह सर्वे ओबीसी परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक आंकड़ों के सटीक संकलन के उद्देश्य से कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में नीतिगत निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी ओबीसी परिवारों से अपील की कि वे सर्वे के दौरान सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।