Sanchar Sarthi

चर्म रोग एवं लीच थैरेपी पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

चर्म रोग
चर्म रोग 2

पूरी दुनिया में बज रहा भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद एवं योग का डंका – चंद्रवीर सिंह चौहान।

विश्व आयुर्वेद परिषद चिकित्सक प्रकोष्ठ, राजस्थान द्वारा 26 जून 2026, शुक्रवार को टोंक जिले के ओसियन रिसॉर्ट में “चर्म रोग एवं लीच थैरेपी (जलौकावचरण)” विषय पर एक दिवसीय प्रायोगिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में कार्यक्रम मुख्य अतिथि चंद्रवीर सिंह चौहान जिलाध्यक्ष भाजपा, विशिष्ट अतिथि राम सहाय बैरवा, उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग टोंक, प्रदेश महासचिव डॉ. पवन सिंह शेखावत, चिकित्सक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी डॉ. जे.एस. राजावत तथा अध्यक्षता विश्व आयुर्वेद परिषद, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने भगवान धन्वंतरि प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यकम मुख्य अतिथि चंद्रवीर सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद एवं योग का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। रोगों के स्थाई समाधान के लिए आज पुनः देश दुनिया में लोग आयुर्वेद की ओर आकर्षित हैं।

प्रदेशाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि विश्व आयुर्वेद परिषद आयुर्वेद की वैश्विक स्तर पर स्थापना के लिए विगत 29 वर्षों से सतत् सक्रियता से कार्य कर रहा है, प्रदेश इकाई आयुर्वेद चिकित्सकों के कौशल विकास एवं आयुर्वेद के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु निरंतर कार्य कर रही हैं।

प्रदेश महासचिव डॉ पवन सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उज्जैन से प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश वाने तथा नई दिल्ली से राष्ट्रीय आयुर्वेद गुरु एवं लीच थैरेपी विशेषज्ञ डॉ.प्रीति छाबड़ा ने अपने विषय पर सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक जानकारी उपस्थित चिकित्सकों को दी। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद चिकित्सकों को चर्म रोगों एवं जलौकावचरण के निदान, चिकित्सा सिद्धांत प्रोटोकॉल से अवगत कराना है, जिससे आमजन को स्थाई, सुरक्षित एवं प्रभावी चर्म रोग उपचार उपलब्ध हो सके।

चिकित्सक प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी डॉ जे एस राजावत ने बताया कि कार्यशाला में सहायक निदेशक टोंक नरेश कुमार जोशी , सहायक निदेशक अलवर डॉ. सुरेश कुमार वर्मा, डॉ महेश इंद्रा संपर्क प्रमुख राजस्थान, डॉ सुरेन्द्र गौतम शिक्षक प्रकोष्ठ प्रभारी, डॉ विनोद गौतम अनुसंधान प्रकोष्ठ प्रभारी, डॉ निरंजन गौतम प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, चिकित्सक प्रकोष्ठ सह प्रभारी डॉ संजय नागर, डॉ मुकेश चंद प्रजापत, डॉ नितिन शर्मा सहित सैकड़ों डॉक्टर्स ने भाग लिया।

कार्यशाला के अंत में आयोजन सचिव डॉ प्रमोद जोनवाल ने कार्यक्रम अतिथिगणों, प्रदेश कार्यकारणी सदस्यों, आयोजन समिति सदस्यों, मुख्य वक्ताओं , प्रतिभागियों सहित मीडिया बंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।