Sanchar Sarthi

फोरेवर राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह-2026 का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया पोस्टर विमोचन

जोधपुर। शहर का प्रतिष्ठित सम्मान समारोह “फोरेवर राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह-2026” एक बार फिर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर समारोह के पोस्टर का विमोचन राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कर-कमलों द्वारा किया गया।

फोरेवर हेल्प संस्था मिशन कौमी एकता सद्भावना के अध्यक्ष लियाकत खान वारसी ने बताया कि संस्था वर्षों से जोधपुर शहर सहित राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, समाजसेवा, पत्रकारिता, खेल, कला, साहित्य एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करती आ रही है। इसी क्रम में इस वर्ष 5 जुलाई 2026 को स्टील भवन, शास्त्री सर्कल के पास, जोधपुर में “फोरेवर राष्ट्रीय वार्षिक सम्मान समारोह-2026” आयोजित किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेंद्र सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सलीम खान ने की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार वर्मा, दिलीप कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान शिक्षा, समाजसेवा, पत्रकारिता, खेलकूद, कला, साहित्य, पर्यावरण संरक्षण, सामूहिक विवाह सम्मेलन, बालिका शिक्षा, कानून, चिकित्सा, रक्तदान, भजन-गायन, कव्वाली, लोकगीत तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, वरिष्ठ समाजसेवा सम्मान, विशिष्ट सेवा सम्मान, खेल रत्न सम्मान, कला एवं संस्कृति सम्मान, युवा सेवा सम्मान सहित विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

लियाकत खान “वारसी” ने समाज के सभी गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं से समारोह में सहभागिता का आह्वान किया।