Sanchar Sarthi

इकोनोमिक रेफ्रिजरेशन एंड ए.सी. वर्क्स को मिला राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ सेवा का सम्मान

इकोनोमिक रेफ्रिजरेशनजोधपुर। इकोनोमिक रेफ्रिजरेशन एंड ए.सी. वर्क्स को शुभचिंतकों के आशीर्वाद, सम्मानित ग्राहकों के अटूट समर्थन और समर्पित टीम की कड़ी मेहनत के साथ, राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ सेवा (सर्विस हाइजीन इंडेक्स के सभी मानकों में) का प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है।
यह पुरस्कार ब्लू स्टार कंपनी की ओर से 8 मार्च 2025 को ईएसए सर्विस मीट के दौरान होटल रॉयल अक्ष्यम, जयपुर में प्रदान किया गया।
इकोनोमिक रेफ्रिजरेशन एंड ए.सी. वर्क्स के एमडी मोहम्मद साजिद ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान हमारी उत्कृष्ट सेवा की प्रतिबद्धता को और भी मजबूत करता है तथा हमें ग्राहकों को सर्वोत्तम गुणवत्ता की सेवा प्रदान करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने इस सफर में सहयोग देने वाले सभी ग्राहकों, शुभचिंतकों और टीम के सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
read this: https://mediumspringgreen-hippopotamus-876861.hostingersite.com/archives/5194

Leave a Comment