Sanchar Sarthi

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की सभी महिलाओं को प्रगति का दिया संदेश

महिला दिवस पर विशेष

महिलाएं समाज की रीढ़ की हड्डी: जान्हवी बेनीवाल

महिला दिवसजोधपुर। जोधपुर निवासी एम्स दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में कार्यरत जान्हवी बेनीवाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की सभी महिलाओं को प्रगति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। उनकी भूमिका केवल परिवार की देखभाल तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज में परिवर्तन लाने की शक्ति भी रखती हैं।

जान्हवी ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे आएं। अपनी शिक्षा, सेहत और अधिकारों के लिए सिस्टम से लड़ने का साहस रखें। समाज में कई चुनौतियां हैं, लेकिन महिलाओं की एकता और साहस से इनका सामना किया जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह याद दिलाने का अवसर है कि महिलाएं शक्तिशाली, साहसी और परिवर्तन लाने में सक्षम हैं। हमें एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए, एक-दूसरे की ताकत बनना चाहिए और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करना चाहिए।

Leave a Comment