Sanchar Sarthi

आईटेल ने अपने नए आईटेल साउंडबार्स पेश किए

जोधपुर। टेक्नोलॉजी को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए अपने नवीनतम मोबाइल्स, टेलीविज़न्स और गैजेट्स के लिए मशहूर अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड आईटेल ने अपने बिल्कुल नए आईटेल साउंडबार्स पेश किए हैं। दमदार ऑडियो, उन्नत साउंड इंजीनियरिंग और फीचर-समृद्ध क्षमताओं को प्रीमियम डिज़ाइन के साथ जोड़ते हुए, ये नए साउंडबार्स आधुनिक घरों के लिए बनाए गए हैं, जहां मनोरंजन एक संपूर्ण अनुभव होता है। आईथम्पएक्स बास यानी आईटेल की अपनी खास बास टेक्नोलॉजी से संचालित ये साउंडबार्स रोजमर्रा के मनोरंजन को एक गहरे और इमर्सिव ऑडियो अनुभव में बदलने के लिए तैयार किए गए हैं। 160 वॉट साउंडबार में सिनेमैटिक ऑडियो परफॉर्मेंस के लिए हाय-क्यू क्वाड-स्पीकर कॉन्फ़िगरेशन दी गई है, जबकि 120 वॉट वेरिएंट में डुअल स्पीकर्स हैं, जो हर तरह के सुनने के अनुभव के लिए साफ और शानदार साउंड देते हैं। स्पीकर्स विशेष नियोडिमियम मैग्नेट्स से बने हैं, जो प्रतिस्पर्धियों की तुलना में तकनीकी बढ़त और बेहतरीन साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं। आईटेल साउंडबार 160 वॉट और साउंडबार 120 वॉट, भारत भर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं और इनकी कीमत क्रमशः 6,349 रुपये और 4,649 रुपये है।
लॉन्च के बारे में आईटेल इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा, “मनोरंजन का भविष्य कनेक्टेड इकोसिस्टम्स में है। एक साउंडबार सिर्फ ऑडियो नहीं, बल्कि एक स्मार्ट, कनेक्टेड लाइफस्टाइल की ओर जाने का रास्ता है। जैसे-जैसे आईटेल अपना जीवंत टेक इकोसिस्टम बढ़ा रहा है, हम टियर 3 और उससे आगे के उपभोक्ताओं को पहले से कहीं अधिक सुलभ स्मार्ट और प्रीमियम अनुभव दे रहे हैं।”
चाहे उपयोगकर्ता फिल्में स्ट्रीम कर रहे हों, गेम खेल रहे हों या संगीत सुन रहे हों, यह नई रेंज गहराई और स्पष्टता के साथ प्रभावशाली साउंड देने के लिए डिज़ाइन की गई है। आईटेल साउंडबार्स में एडवांस्ड ऑडियो टेक्नोलॉजीज़ शामिल हैं, जिनमें अत्याधुनिक डीएसपी चिपसेट भी है, जो एडवांस्ड साउंड सेपरेशन के साथ वर्चुअल 360° साउंड देता है।। इसके साथ हाई-क्यू क्वाड/डुअल ड्राइवर्स, एलईडी डिस्प्ले और एडवांस्ड विंड पाइप टेक्नोलॉजी भी है। ये सभी फीचर्स मिलकर समृद्ध और पूरे कमरे में गूंजने वाला ऑडियो अनुभव देते हैं, जिससे मनोरंजन और भी बेहतरीन हो जाता है। नए आईटेल साउंडबार्स में ब्लूटूथ 5.3 और रिमोट-कंट्रोल सुविधा भी है, जो उपयोग को और आसान बनाती है। उपयोगकर्ता तीन ईक्यू मोड्स की मदद से अपने सुनने के अनुभव को अपनी पसंद के अनुसार ढाल सकते हैं, ये मोड्स अलग-अलग तरह के कंटेंट के हिसाब से खास तौर पर बनाए गए हैं।

Leave a Comment