Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » मनोरंजन » Namaste England Trailer: पंजाब के खेतों से अंग्रेजों के शहर तक इश्क़जादों की मोहब्बत

Namaste England Trailer: पंजाब के खेतों से अंग्रेजों के शहर तक इश्क़जादों की मोहब्बत

[the_ad id="14540"]

मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की बड़े परदे पर रोमांटिक केमेस्ट्री पहले भी देखी जा चुकी है। अब वो फिर तैयार हैं अपनी मोहब्बत का एक और तड़का लगाने के लिए लेकिन इस बार सिर्फ पंजाब के खेतों में नहीं बल्कि सात समंदर पार इंग्लैण्ड में भी।

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी नमस्ते इंग्लैड का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। करीब 11 साल पहले अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की नमस्ते लंदन आई थी जिसे विपुल शाह ने ही बनाया था लेकिन बकौल विपुल ये फिल्म उसका सीक्वल नहीं है l अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा इस बार लीड रोल में हैं। ये फिल्म इश्क्जादे की जोड़ी है जो प्यार की नई परिभाषा गढ़ने आई है। फिल्म की कहानी इस बार परम और जसमीत की है। परम, दिलफेक है और गर्लफ्रेंड के चक्कर में भारत आता है यहां उसकी मुलाकात छोटे शहर की जसमीत से हो जाती है। दोनों में प्यार होता है और फिर तरह तरह के रुकावटें . फिल्म के ट्रेलर में प्यार के अलग अलग इमोशंस और रंग हैं। लड़की की मजबूरी और प्यार के लिए कुछ भी कर गुज़रने का जुनून भी। ट्रेलर को आप यहां देख सकते हैं–

ये फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म नमस्ते इंग्लैण्ड में अर्जुन और परिणीति के अलावा अमित सयाल की भी अहम् भूमिका है। इस फिल्म के लिए भारत और विदेशों के करीब 75 लोकेशन पर शूटिंग की गई है। बताया जाता है कि फिल्म का एक गाना बेहद ही खर्चीला और और इस पर करोड़ो रूपये खर्च किये गए हैं।

ये निर्देशन के रूप में विपुल शाह की आठ साल बाद वापसी है। उन्होंने तब ऐश्वर्या बच्चन और अक्षय कुमार को लेकर एक्शन रिप्ले का निर्देशन किया था। अर्जुन और परिणीति इस फिल्म के अलावा संदीप और पिंकी फ़रार में भी साथ काम कर रहे हैं, जो इस साल रिलीज होगी।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?