Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » देश-विदेश » लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

[the_ad id="14540"]

लोकसभा चुनाव 2019 के रिजल्ट्स रविवार को आ चुके हैं इसके बाद आज शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के रेट में फिर से तेजी आ गई है। आज पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे और डीजल 16 पैसे महंगा हो गया है। इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल के रेट में 8 पैसे और डीजल के भाव में 9 पैसे की तेजी आई थी।

आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 71।39 रुपये के स्तर पर और डीजल 16 पैसे की बढ़त के साथ 66.45 के स्तर पर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल का दाम 76.98 रुपए तो डीजल का दाम 69.60 रुपए हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 73.43 रुपए हुआ तो डीजल की कीमत 68.18 रुपए रही। चेन्नई में पेट्रोल 74.07 रुपए और डीजल 70.22 रुपए बिकेगा।

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव में भी तेजी आई है। शुक्रवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.49 डॉलर के उछाल के साथ 58.40 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड 0.50 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 68.26 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर देखा गया। वायदा बाजार में भी कच्चे तेल के वायदा सौदों में हल्की तेजी आई है।

रोज़ाना सुबह 6 बजे से लागू होती हैं नई कीमतें
देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनी (HPCL, BPCL, IOC) रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती है. नई दरें सुबह 6 बजे से लागू होती है. आपको बता दें कि कीमतों को तय करने के लिए 15 दिन की औसत कीमत को आधार बनाया जाता है. इसके अलावा रुपये और डॉलर के विनिमय दर से भी तेल की कीमत प्रभावित होती है.

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?