Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » देश-विदेश » बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने

बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने 

[the_ad id="14540"]

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने मंगलवार को बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। बेगूसराय सीट पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का मुकाबला बीजेपी के गिरिराज सिंह और राजद के तनवीर हसन से है। गिरिराज सिंह और तनवीर हसन पहले ही अपना नामांकन कर चुके हैं।

कन्हैया कुमार के नामांकन में उनके साथ फिल्म जगत से जुड़े लोग और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से छात्र भी रहे। नामांकन के लिए जाने से पहले कन्हैया ने अपनी और जेएनयू से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए छात्र नजीब की मां के साथ फोटो शेयर करते हुए कहा कि मांओं की दुआओं के साथ नामांकन के लिए निकल रहा हूं। गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, जावेद अख्तर भी नामांकन में पहुंचे हैं।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?