Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » देश-विदेश » मजबूत सरकार ही देशहित में बड़े फैसले ले सकती है: पीएम मोदी

मजबूत सरकार ही देशहित में बड़े फैसले ले सकती है: पीएम मोदी

[the_ad id="14540"]

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में आपको सिर्फ सांसद नहीं चुनना है, सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं चुनना है, बल्कि एक मजबूत भारत के लिए मज़बूत सरकार चुननी है। मजबूत सरकार ही देशहित में बड़े फैसले ले सकती है।

पीएम ने कहा कि कर्नाटका की सरकार कौन चला रहा है, ये किसी को अंदाज़ा नहीं है। क्योंकि दोनों हारे हुए दल सिर्फ सत्ता के लिए, स्वार्थ के लिए साथ आए हैं, इसलिए एक दूसरे को संभालने में ही लगे हुए हैं। कांग्रेस की ये स्पष्ट सोच रही है कि जहां मौका मिले, वहां समाज को ही बांट दो। आजादी के समय से ही इनकी रणनीति तुष्टिकरण की रही है और आज भी स्पष्ट दिख रही है। इनको ना तो देश की चिंता है और ना ही संविधान की।

पीएम ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस-जेडीएस का तुष्टिकरण है, दूसरी तरफ जाति-वर्ग, पंथ से ऊपर बीजेपी का सबका साथ-सबका विकास का मंत्र है। इसी मंत्र पर चलते हुए, हम नए भारत के निर्माण के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस-जेडीएस का तुष्टिकरण है, दूसरी तरफ जाति-वर्ग, पंथ से ऊपर बीजेपी का सबका साथ-सबका विकास का मंत्र है।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?