Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » देश-विदेश » कार्यकर्ताओं ने लगाए मोदी-मोदी के नारे, प्रियंका ने फूल फेंक कहा- और लगाओ

कार्यकर्ताओं ने लगाए मोदी-मोदी के नारे, प्रियंका ने फूल फेंक कहा- और लगाओ

[the_ad id="14540"]

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां बिजनौर में उनके रोड शो के दौरान हंगामा हो गया। रोड शो के दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। प्रियंका कांग्रेस उम्मीदवार नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समर्थन में रोड शो कर रही थीं।

दरअसल, बिजनौर में जब प्रियंका गांधी रोड शो कर रही थीं तब वहां पर कुछ बीजेपी के कार्यकर्ता आ गए। तभी प्रियंका ने उनकी ओर इशारा किया और मुस्कुराते हुए उनपर फूल-कांग्रेस का झंडा फेंक दिया।

जिसके बाद वहां मौजूद बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेस कार्यकर्ता चौकीदार चोर है के नारे लगा रहे थे, तो वहीं बीजेपी वालों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। वहां बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका के काफिले के सामने ही खड़े हो गए, जिनपर प्रियंका ने फूल-मालाएं फेंकी।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?