Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » धर्म-संसार » एक बार कर लें इस मंत्र का जाप, मां दुर्गा भर देंगी झोली

एक बार कर लें इस मंत्र का जाप, मां दुर्गा भर देंगी झोली

[the_ad id="14540"]

मां दुर्गा की पूजा के नौ द‍िन यानी नवरात्र का आगाज हो चुका है। 6 अप्रैल को पहले द‍िन माता शैलपुत्री की पूजा होती है। लोग विधि विधान से घर में पूजा करते हैं, कलश स्थापना करते हैं और नौ द‍िन व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान अन्‍न ग्रहण नहीं किया जाता है। मां दुर्गा की पूजा की तरह नवरात्र व्रत का काफी महत्‍व है। ऐसे माना जाता है कि मां अपने बच्‍चों की हर मनोकामना पूरी करती हैं, हर दुख हर लेती हैं और भक्‍त उन्‍हें प्रसन्‍न करने के ल‍िए व्रत रखते हैं। नवरात्र मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आराधना के दिन होते हैं।

जो लोग मां के व्रत रखते हैं, वह वाकई भाग्‍यशाली हैं। लेकिन अगर आप किसी परिस्‍थ‍ितिवश मां दुर्गा के व्रत नहीं रह पा रहे हैं तो एक मंत्र है जो आप पर मां की कृपा बरसाने में मददगार हो सकता है। इस व्रत का रोजाना जाप आपके लिए फलदायक होगा। ज्‍योतिष के जानकारों का मानना है कि मां का ये मंत्र आपकी झोली खुशियों से भर देगा।

ये हैं मंत्र- 
मंत्र- या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
अर्थ- जो देवी सब प्राणियों में शक्ति रूप में स्थित हैं, उनको नमस्कार, नमस्कार, बारंबार नमस्कार है।

मंत्र- या देवी सर्वभूतेषु मातृ-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
अर्थ- जो देवी सभी प्राणियों में माता के रूप में स्थित हैं, उनको नमस्कार, नमस्कार, बारंबार नमस्कार है।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?