Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » धर्म-संसार » नवरात्र में नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है, जानें किस दिन मां को क्या चढ़ाएं

नवरात्र में नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है, जानें किस दिन मां को क्या चढ़ाएं

[the_ad id="14540"]

नवरात्र आज यानी 6 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। इन नौ दिनों में मां दुर्गा ने 9 रूपों की पूजा की जाती है जिनका बहुत महत्व होता है। हम आपको बता रहे हैं कि मां को भोग के रूप क्या पसंद होता है। मां को उनका पसंदीदा भोग चढ़ाकर उनका आशीर्वाद पाया जा सकता है।

मां को पसंद है ये भोग, जानें किस दिन मां को क्या चढ़ाएं

  1. नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन मां दुर्गा के बालिका अवतार की पूजा होती है। मां शैलपुत्री को सफेद चीजों का भोग लगाया जाता है। इस दिन भक्त पीला वस्त्र पहनकर मां को घी चढ़ाते हैं और उनकी अराधना करते हैं।
  2. नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्माचारिणी रूप में पूजा की जाती है इस दिन भक्त हरा वस्त्र पहनकर उन्हें शक्कर का भोग लगाते हैं।
  3. नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन भक्त मां को दूध या खीर चढ़ाते हैं। कहा जाता है ऐसा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है।
  4. चौथा दिन होता है मां कुष्मांडा का। इस दिन मां को मालपुए का भोग लगाया जाता है और नारंगी रंग के वस्त्र पहने जाते हैं। ऐसा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।
  5. नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कन्दमाता की पूजा की जाती है। इस दिन उजला वस्त्र पहनकर शक्ति रूपी मां दुर्गा को केले का भोग लगाया जाता है।
  6. छठे दिन मां कात्यायिनी की पूजा होती है। इस दिन लाल कपड़ा पहनकर मां को शहद का भोग लगाया जाता है। जिससे मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  7. सातवें दिन पूजा की जाती है मां कालरात्रि की। इस दिन नीला वस्त्र पहनकर मां वो गुड़ का भोग लगाया जाता है और ब्राह्मणों को भी दान किया जाता है।
  8. नवरात्र का आठवां दिन होता है मां महागौरी का। इस दिन गुलाबी वस्त्र पहनकर मां को नारियल का भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है।
  9. नवरात्र के आखिरी यानी नवें दिन मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाती है। इस दिन बैंगनी रंग के वस्त्र पहनकर मां को तिल का भोग लगाया जाता है।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?