Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » देश-विदेश » कांग्रेस के शासनकाल में जो लोग खुश थे वह अब देश छोड़कर भाग गए: राजनाथ सिंह

कांग्रेस के शासनकाल में जो लोग खुश थे वह अब देश छोड़कर भाग गए: राजनाथ सिंह

[the_ad id="14540"]

चुनावी समर में नेताओं का तीखा हमला एक दूसरे के उपर जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार चौकन्नी है, यही वजह है कि जो लोग कांग्रेस के शासनकाल में खुश थे वह अब देश छोड़कर भाग गए हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चोकसी कांग्रेस के शासन काल में भारत छोड़कर नहीं गए, लेकिन जब उन्होंने देखा कि कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई है और नया चौकीदार आ गया है और वह चौकन्ना है तो ये लोग देश छोड़कर भाग गए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जिन लोगों पर दाग की भरमार है वह लोग प्रधानमंत्री मोदी पर दाग ढूंढ़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि जिनके उपर दागों की भरमार है वह बेदाग मोदी पर दाग ढूंढ़ रहे हैं। कांग्रेस में भ्रष्टाचारियों की बहुत बड़ी संख्या है और गांधी परिवार जमानत पर है। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो भारत को तोड़ने की कोशिश करेगा उसकी जगह जेल है।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?