Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » मनोरंजन » तैमूर समझ चुके हैं ये बात, इसलिए मॉम करीना की भी नहीं सुन रहे

तैमूर समझ चुके हैं ये बात, इसलिए मॉम करीना की भी नहीं सुन रहे

[the_ad id="14540"]

मुंबई। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान शुरुआत से ही एेसे स्टारकिड रहे हैं जिनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कभी मॉम-डैड के साथ आउटिंग पर जाते तो कभी झूला झूलते हुए, उनकी ज्यादातर तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती हैं। कैमरामेन भी हमेशा चाहते हैं कि तैमूर की अलग-अलग क्यूट तस्वीरें वे कैमरे में कैद कर सकें। और अब लगता है कि इस बात को तैमूर समझ गए हैं, इसलिए तो वे मॉम करीना की भी नहीं सुनते।

जी हां, अापने सही पढ़ा। करीना कपूर खान की यह बात तैमूर नहीं सुनते क्योंकि उन्हें तो फोटो खिंचाने में आता है मजा। हम बात कर रहे हैं पैपराजी की। दरअसल, हाल ही में जब पैपराजी के लिए तैमूर की तस्वीरें लेने कुछ फोटोग्राफर्स पहुंचे तो उस समय तैमूर करीना के साथ थे। तैमूर कैमरामेन की तरफ लगातार देखते रहे थे और उनके चेहरे पर मुस्कान भी थी। इसके बावजूद कि करीना कपूर खान उन्हें घर के अंदर ले रही थीं, लेकिन तैमूर तो एंजॉय कर रहे थे तो वे बार-बार कैमरे की तरफ देखने की कोशिश कर रहे थे।

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, किस प्रकार करीना तैमूर को घर के अंदर ले जा रही हैं और तैमूर जाने से मना कर रहे हैं।

तैमूर के चेहरे पर मुस्कान है और वे लगातार कैमरामेन की तरफ देख रहे हैं।फिल्मों की बात करें तो करीना कपूर खान की हालिया फिल्म वीरे दी वेडिंग थी जो कि मां बनने के बाद उनकी कमबैक फिल्म थी। करीना का नाम करण जौहर की पीरियड फिल्म तख्त की स्टारकास्ट में भी शामिल है।

हमने आपको बताया था कि, करीना कपूर खान बेटे तैमूर और पति सैफ़ अली खान के साथ पिछले हफ्ते फैमेली वेकेशन हॉलीडे के लिए निकली थी। ये तीनों वेकेशन एंजॉय करने मालदीव गए थे। इसको लेकर करीना कपूर खान की सोशल मीडिया टीम ने खुद सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी थी।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?