Sanchar Sarthi

मिस एंड मिसेज फेम ऑफ राजस्थान 2026 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा आत्मविश्वास और सौंदर्य का जलवा।

जोधपुर। मीरा प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित एवं एचपीसीएल जोधपुर तथा मीरा प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत “मिस एंड मिसेज फेम ऑफ राजस्थान 2026” का भव्य ग्रैंड फिनाले रविवार, 28 जून 2026 को राज बाग (ट्री हाउस राज बाग रिजॉर्ट), जोधपुर में अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न शहरों से आई प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व एवं सौंदर्य का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा प्रतिष्ठित मंच प्रदान करना था, जहां वे अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, संस्कृति एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन कर फैशन एवं ग्लैमर जगत में नई पहचान बना सकें। कार्यक्रम में फैशन, संस्कृति, संगीत एवं मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का सफल आयोजन मीरा प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट के भारत दायानी एवं एचपीसीएल जोधपुर के दीपक मेवाड़ा के संयुक्त सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के ज्वेलरी पार्टनर हेमंत डिगलानी रहे, जबकि प्रतिभागियों के आकर्षक एवं विशेष परिधानों की डिज़ाइ‌निंग प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर कबीर पाहुजा द्वारा की गई। प्रतिभागियों का मेकअप एवं ग्रूमिंग सरिता स्पार्कल एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मूल्यांकन प्रसिद्ध फैशन एवं ब्यूटी विशेषज्ञ श्वेता चंद्रा एवं हिमांशी सोकिन ने जज के रूप में किया। दोनों निर्णायकों ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, रैंप वॉक, व्यक्तित्व, संवाद कौशल, प्रतिभा एवं प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। ग्रैंड फिनाले में रैंप वॉक, ट्रेडिशनल राउंड, ईवनिंग गाउन राउंड, टैलेंट राउंड तथा प्रश्नोत्तर राउंड का शानदार आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता, फैशन विशेषज्ञ, मीडिया प्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विशेष सम्मान मिस फोटोजेनिक – शीमा नाज,मिस ब्यूटीफुल स्माइल – इशिका गहलोत,मिस ब्यूटीफुल आइज़ – एकता सोलंकी,मिस ब्यूटीफुल हेयर – प्रगति भारद्वाज,मिस कॉन्फिडेंस – यशस्वी सेन
मिस ब्यूटी विद ब्रेन निकिता गोस्वामी,
मिस पर्सनैलिटी – पिहू बिश्नोई,मिस टैलेंट यामिनी चौहान,मिस फिटनेस कनिष्का बोराना,मिस इंस्पिरेशन – पायल
बेस्ट कॉस्ट्यूम – प्रगति भारद्वाज,मिसेज फेम ऑफ राजस्थान 2026 परिणाम
विजेता – कोमल वैष्णव,प्रथम रनर-अप ताज,द्वितीय रनर-अप भावना गहलोत
विशेष सम्मान मिसेज बेस्ट कैटवॉक- मोनिका परजापत
मिसेज टैलेंटेड – कोमल वैष्णव
मिसेज बेस्ट पर्सनैलिटी ज्योति दत्तीच
मिसेज बेस्ट ईवनिंग गाउन भावना गहलोत
मिसेज बेस्ट ट्रेडिशनल वियर – गंगोर
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को क्राउन, सैश, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रतिभागी अपने आप में विजेता है और इस मंच का उद्देश्य महिलाओं के आत्मविश्वास एवं प्रतिभा को नई दिशा देना है। आयोजकों ने कहा कि “मिस एंड मिसेज फेम ऑफ राजस्थान” केवल एक ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि महिलाओं के सपनों को साकार करने, उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने और उन्हें आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने का एक सशक्त प्रयास है। भविष्य में भी इस प्रकार के भव्य आयोजनों के माध्यम से राजस्थान की प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने का सिलसिला जारी रहेगा।