Sanchar Sarthi

नागौरी गेट थाना प्रभारी सेफाली सांखला का सम्मान किया

नागौरी गेट
नागौरी गेट

जोधपुर। मुस्लिम धर्मगुरु हज़रत सैय्यद मोईन अशरफ़ अल जिलानी, सदर दारूल उलूम फैय्याजिया की ओर से नागौरी गेट थाना प्रभारी (एसएचओ) सेफाली सांखला का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर सेफाली सांखला का साफा पहनाकर एवं पुष्पमाला से स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित जनों ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम में रईस भाई मिनाई, रमज़ान भाई मिनाई, सरफूदीन शेख मसूदी, मोहम्मद आरिफ एवं आदिल खान सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुआ।