Sanchar Sarthi

कनोजिया समाज खेलकूद प्रतियोगिता प्रतिभा सम्मान एवं समाज गौरव रत्न सम्मान समारोह 28 जून को संपन्न

जोधपुर। कनोजिया समाज युवा संगठन एवं कनोजिया समाज विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 27 जून तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय कनोजिया समाज खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव में युवा संगठन के रोशनलाल कनोजिया, आशीष कनोजिया (सन्नी), भागचंद कनोजिया, गणेश कनोजिया, आशीष कनोजिया, राहुल कनोजिया, विनय कनोजिया एवं मातृशक्ति की समिति के 28 जून रविवार को दोपहर 2 बजे से शास्त्री सर्कल स्थित स्टील भवन में कनोजिया समाज खेलकूद प्रतियोगिता प्रतिभा सम्मान और कनोजिया समाज जोधपुर के समाजसेवियों के लिए “समाज गौरव रत्न” सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें जब्बर सिंह चारण (एसीपी), हरदीप सलूजा (सीईओ रॉयल प्रॉपर्टी जोधपुर), करणसिंह राठौड़ (बाबा रामदेव संस्थान राष्ट्रीय अध्यक्ष, जोधपुर), अशोक कनोजिया (समाजसेवी), मधु समदानी (रोटरी क्लब अध्यक्ष, जोधपुर), कविता श्रीवास्तव (राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय सर्वसमाज महासभा सेवा एवं मानवधिकार), तरूण सोतवाल (जिला मंत्री, जोधपुर शहर जिला विश्व हिन्दू परिषद्) बतौर अतिथि उपस्थित रहे। मंच संचालन अभिषेक शर्मा, वन्दना शर्मा व वान्या कनोजिया ने किया।