Sanchar Sarthi

निवारगर युवा विकास समिति की ओर से मुहर्रम का पर्व बड़ी अकीदत, श्रद्धा और शानो-शौकत के साथ मनाया

जोधपुर: निवारगर युवा विकास समिति की ओर से मोहल्ले के चौक में मुहर्रम का पर्व बड़ी अकीदत, श्रद्धा और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ताजिया निकाला गया तथा युवाओं, महिलाओं और बच्चियों ने पारंपरिक अखाड़े के हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
समिति के सदस्य सजाउद्दीन ने बताया कि उनके बुजुर्ग पिछले लगभग 200 वर्षों से इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहे थे। अब उनके इंतकाल के बाद नई पीढ़ी इस धार्मिक और सामाजिक विरासत को पूरी जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ा रही है।
इस अवसर पर करीब डेढ़ क्विंटल हलीम तैयार कर आमजन में वितरित किया गया तथा छबील का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान देश में अमन, चैन, शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गईं।
कार्यक्रम में बुजुर्ग इमामुद्दीन, फोरम अध्यक्ष हामिन खान, सजाउद्दीन, रिजामुद्दीन, फिरोज खान सहित मोहल्ले के अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे। आयोजन ने धार्मिक सौहार्द, सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।