चार दिवसीय विशाल संत का समागम का आगाज
जोधपुर। पूज्य महन्त श्री श्री 1008 ज्योतिषाचार्य सुरजाराम महाराज साहेब की 24वीं पूण्यतिथि श्रद्वापूर्वक कबीर आश्रम के गादिपति डा. रूपचन्द दास साहेब के सानिध्य में 26 जुन को कबीर आश्रम माधोबाग मेें मनाई गई।
आश्रम के प्रवक्ता इंजि. लक्ष्मीचन्द धारीवाल ने बताया कि महन्त सुरजाराम साहेब की पूण्यतिथि 26 जुन पर प्रातः 7बजे महाराज जी की समाधी स्थल पर पुजा अर्चना कर सतनाम की पताका लगाई गई। इसके पश्चात आश्रम के सदस्यों द्वारा विभिन्न स्थानो पर सेवाकार्य किए गए। इसके बाद कबीर आश्रम माधोबाग में प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक बीजक पाठ किया गया तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से सन्त समागम का आयोजन किया एवं भोजन भण्डारा एवं सायं संध्या महाआरती के बाद कार्यक्रम समाप्त किया जायेगा।
महाराज जी पूण्यतिथि की संध्या पर विभिन्न सेवाकार्य किए गए जिसमें सिवांची गेट पर स्थित गौशाला पर जाकर गायो को हरा चारा खिलाया गया साथ ही फल वितरित किए गए। चार दिवसीय विशाल संत का समागम के उपलक्ष पर कल 27 जुन को आश्रम के परिसर पर विषाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर आश्रम को रोषनी से सजाया जायेगा।
