जोधपुर, 05, जून 2026: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविन्द सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में संघटक यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी जोधपुर के विशेषज्ञ शिक्षक-चिकित्सकों की टीम द्वारा दिनांक 5 जून, द्वारा ग्राम पंचायत रालावास करवड़, जोधपुर में निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। होम्योपैथी चिकित्सालय अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. गौरव नागर एवं शिविर प्रभारी प्रोफेसर डॉ.राजेश कुमावत ने बताया की होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. नरेन पटवा, डॉ. सपना सालोदिया एवं चतुर्थ वर्ष छात्र अभिषेक योगी ने अपनी सेवाएँ दी। इस शिविर में 89 मरीजों को लाभान्वित किया गया। शिविर में मौसमी बीमारियाँ एवं तापमान के उतार-चढ़ाव और नमी के कारण होने वाले वायरस बैक्टीरियल या मच्छर जनित संक्रमण के बचाव के बारे में बताया गया साथ ही इस गर्मी के मौसम से बचने के लिए अंगूर, संतरे,नींबू और कीवी जैसे खट्टे फलों से पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी का सेवन संक्रमण से लड़ने में भी सहायता प्रदान करता हैं, इनके बारे में बच्चों को बताया, एवं बच्चों को जुखाम,बुखार,नाक से पानी आना, आंखों से पानी आना,सिर दर्द,भूख न लगना, पेट में कीड़े, पेट दर्द एवं चर्म रोग, रक्त की कमी, पेट में कब्ज होना, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, बालों का झड़ना,जोड़ों में दर्द की दवाईयां देकर लाभान्वित किया गया।
aur padhein ke liye yahan click karein.
Isko bhi padhe: जोधपुर ki aur khabrein
