विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राइड रिसोर्ट जोधपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होटल परिवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राइड रिसोर्ट जोधपुर के जनरल मैनेजर राकेश चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण एवं स्वच्छ, सुरक्षित तथा संतुलित वातावरण के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण बचाने का संकल्प लेना होगा। सामूहिक प्रयासों एवं जनभागीदारी से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं हरित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्राइड रिसोर्ट जोधपुर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा लोगों को इस दिशा में प्रेरित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के अंतर्गत होटल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने होटल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। विश्व पर्यावरण दिवस के इस आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
aur padhein ke liye yahan click karein.
Isko bhi padhe: जोधपुर ki aur khabrein
