Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » देश-विदेश » कवि कुमार विश्वास ने कहा, धर्म के नाम पर नहीं देना चाहिए वोट

कवि कुमार विश्वास ने कहा, धर्म के नाम पर नहीं देना चाहिए वोट

[the_ad id="14540"]

आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर तंज किया है। अपना वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक व्यक्ति की संस्था है। वो दूसरी पार्टी से गठबंधन के लिए भीख मांग रही है।

उन्होंने कहा, देश का सबसे बड़ा पर्व चल रहा है। आशा करता हूं कि लोग आने वाले पांच साल को देखकर वोट करेंगे। चुनाव में किसी नेता का नाम लेना ठीक नहीं है। निवार्चन आयोग को थोड़ा कड़ा व्यवहार करना चाहिए। धर्म के नाम पर वोट नहीं देना चाहिए।

कुमार विश्वास अब केजरीवाल को बिना कोसे कुछ कहना पसंद नहीं करते। हालांकि उन्होंने कभी केजरीवाल के मंच को अपने गीतों से जोरदार आवाज दी थी। अब जबकि गीतों के इस कुमार पर आम आदमी पार्टी का विश्वास नहीं रह गया तो वे अपना ध्यान कवि सम्मेलन या फिर कहा जाए शो पर ज्यादा लगा रहे हैं। जब भी मौका आता है वे पार्टी और उसके कुछ नेताओं पर तंज कस देते हैं।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?