साबिर सुल्तान खान के नए रोमांटिक गीत ‘शरारतें’ के पोस्टर का उम्मेद भवन पैलेस में विमोचन – Sanchar Sarthiसाबिर सुल्तान खान के नए रोमांटिक गीत ‘शरारतें’ के पोस्टर का उम्मेद भवन पैलेस में विमोचन – Sanchar Sarthi

Sanchar Sarthi

Home » देश-विदेश » साबिर सुल्तान खान के नए रोमांटिक गीत ‘शरारतें’ के पोस्टर का उम्मेद भवन पैलेस में विमोचन

साबिर सुल्तान खान के नए रोमांटिक गीत ‘शरारतें’ के पोस्टर का उम्मेद भवन पैलेस में विमोचन

[the_ad id="14540"]
साबिर सुल्तान खान
#image_title

साबिर सुल्तान खान के नए रोमांटिक गीत ‘शरारतें’ के पोस्टर का उम्मेद भवन पैलेस में विमोचन

जोधपुर के पूर्व नरेश महाराजा गजसिंह ने किया पोस्टर का विमोचन

जोधपुर। जाने-माने भारतीय सारंगी वादक और संगीतकार साबिर सुल्तान खान इन दिनों अपने होमटाउन जोधपुर प्रवास पर हैं। हाल ही में उन्होंने अपना नया रोमांटिक गीत ‘शरारतें’ जोधपुर में लॉन्च किया था। मंगलवार को इस गीत के पोस्टर का भव्य विमोचन जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में जोधपुर के पूर्व नरेश गज सिंह द्वितीय के करकमलों से किया गया।

साबिर सुल्तान खान, पद्म भूषण से सम्मानित महान सारंगी वादक व गायक उस्ताद सुल्तान खान के पुत्र हैं। वे स्वयं एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के सारंगी वादक, संगीतकार और कंपोजर हैं, जिन्होंने देश-विदेश में अनेक संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। उनका नया रोमांटिक ऑडियो गीत ‘शरारतें’ वैलेंटाइन डे के अवसर पर उनके यूट्यूब चैनल एसएसबी म्यूजिक रिकॉर्ड्स पर लॉन्च किया गया था।

इस अवसर पर साबिर सुल्तान खान ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि महाराजा गज सिंह द्वितीय ने उनके नए गीत के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि महाराजा साहब के उनके परिवार से घर जैसे संबंध रहे हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। उन्हीं के आशीर्वाद से उनके दादा उस्ताद गुलाब खान अवार्ड समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष मेहरानगढ़ दुर्ग में किया जाता है, जिसमें प्रतिष्ठित संगीतकारों और गायकों को सम्मानित किया जाता है।

वहीं महाराजा गज सिंह द्वितीय ने कहा कि साबिर सुल्तान खान अपने पिता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक उत्कृष्ट सारंगी वादक हैं। उन्होंने गीत ‘शरारतें’ की सफलता की कामना करते हुए साबिर खान को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उल्लेखनीय है कि गीत ‘शरारतें’ को आवाज दी है गायक तौफीक साबरी ने, जबकि इसका संगीत, कंपोजिशन और बोल स्वयं साबिर सुल्तान खान ने तैयार किए हैं। मधुर धुनों और रोमांटिक भावनाओं से सजा यह गीत श्रोताओं को खूब पसंद आ रहा है और वर्तमान में यूट्यूब चैनल एसएसबी म्यूजिक रिकॉर्ड्स पर उपलब्ध है।

READ MORE :https://sancharsarthi.com/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be/

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?