Sanchar Sarthi

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह 29 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर रहेंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह शुक्रवार, 29 अगस्त को जोधपुर पधारेंगे।

जोधपुर, 29 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह शुक्रवार, 29 अगस्त को जोधपुर पधारेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार श्री सिंह  शुक्रवार को दोपहर 12:45 बजे नई दिल्ली से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा दोपहर 1 बजे माली संस्थान, रामबाग में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे । इसके उपरांत श्री नायब सिंह दोपहर 2:15 बजे श्री सुमेर स्कूल में आयोजित समारोह में शामिल होंगे तथा दोपहर 3:30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Comment