पाली मे साइबर जागरूकता रैली शनिवार को – Sanchar Sarthiपाली मे साइबर जागरूकता रैली शनिवार को – Sanchar Sarthi

Sanchar Sarthi

Home » राजस्थान » पाली मे साइबर जागरूकता रैली शनिवार को

पाली मे साइबर जागरूकता रैली शनिवार को

[the_ad id="14540"]

पाली मे साइबर जागरूकता रैली

पाली, 29 अगस्त। शनिवार को साइबर जागरूकता रैली प्रातः 8ः00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से आयोजित होगी। जिला कलक्टर एल एन मंत्री के निर्देशानुसार साइबर अपराध की रोकथाम के लिए समाज के आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के आयोजित की जाएगी।
सहायक निदेशक सोहनलाल भाटी ने बताया है कि रैली को सफल बनाने के लिये पुलिस विभाग एव शिक्षा विभाग के अधिकारीगण तैयारियों में जुटे हुए है। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी, स्कूलों के विद्यार्थी और समुदाय के प्रमुख भाग लेंगे। रैली सुरजपोल चौराहा और लोढा स्कूल चौराहा से बांगड़ स्कूल तक जाएगी। इसके बाद बांगड़ स्कूल ऑडिटोरियम में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।
रैली का उद्देश्य साइबर सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना,  लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में शिक्षित करना, समुदाय में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना होगा। रैली में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी, स्कूलों के विद्यार्थी, समुदाय के प्रमुख, साइबर वॉलेंटियर और महिला सुरक्षा सखी भाग लेंगे।कार्यक्रम की रूपरेखा के अंतर्गत रैली का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर से प्रातः 8ः00 बजे होगा। रैली सुरजपोल चौराहा और लोढा स्कूल चौराहा से बांगड़ स्कूल तक जाएगी। बांगड़ स्कूल ऑडिटोरियम में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित होगा। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?