Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » देश-विदेश » पाक की आठ चौकियां तबाह, सात पाक सैनिक ढेर, एलओसी पर भारत की जोरदार कार्रवाई

पाक की आठ चौकियां तबाह, सात पाक सैनिक ढेर, एलओसी पर भारत की जोरदार कार्रवाई

[the_ad id="14540"]

नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। राजौरी से पुंछ तक पाकिस्तानी सेना की सोमवार को दिनभर जारी रही गोलाबारी का देर शाम भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना ने जोरदार जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक की आठ चौकियों को तबाह कर दिया और सात पाक सैनिकों को मार गिराया।

सीमा पार नुकसान काफी हुआ है। वहां एंबुलेंस आ-जा रही हैं। रात 10 बजे राजौरी के नौशहरा के लाम सेक्टर में भी पाक सेना ने गोलाबारी तेज कर दी है। इससे पहले पाकिस्तानी गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल का एक इंस्पेक्टर शहीद हो गया। जबकि एक महिला सहित पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पांच जवानों समेत 22 लोग घायल हुए हैं। हालात तनावपूर्ण होते देख नियंत्रण रेखा से पांच किलोमीटर के दायरे में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे पुंछ सेक्टर और इसके बाद शाहपुर, किरनी, मेंढर, बांदी चेचिया, मंधार, कृष्णा घाटी, मनकोट, बालाकोट व मेंढर सेक्टर में सीमा पार से भारी गोलाबारी शुरू हो गई जो पूरे दिन जारी रही। गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के इंस्पेक्टर एलिस्क लाल मीनल शहीद हो गए। जबकि बांडी चेचियान गांव में मुहम्मद शफीक की पांच वर्षीय बेटी सोफिया, महिला सज्जाद बी पत्नी मोहम्मद याकूब निवासी बलनोई पुंछ की मौत हो गई। 18 लोग घायल हो गए। छह घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर किया गया। चार घायलों का वायु सेना के चॉपर से जम्मू और दो घायल एंबुलेंस से जम्मू भेजे।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?