Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » देश-विदेश » दशकों से जो कांग्रेस नहीं कर पाई, भाजपा सरकार ने 5 साल में किया: उड़ीसा में बोले पीएम

दशकों से जो कांग्रेस नहीं कर पाई, भाजपा सरकार ने 5 साल में किया: उड़ीसा में बोले पीएम

[the_ad id="14540"]

पीएम मोदी ने आज उड़ीसा के कालाहांडी में एक रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा पिछले पांच वर्षों में एक भी छुट्टी न लेते हुए, मैंने लगातार देश में परिवर्तन लाने के लिए लगन से काम किया। यह तभी संभव हो पाया क्योंकि लोगों ने मेरा समर्थन किया। देश में परिवर्तन का श्रेय देश के लोगों को जाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि नेहरू जी के जमाने में आदिवासी समाज था, इंदिरा जी, राजीव जी के समय में भी आदिवासी समाज था। लेकिन उन्होंने इतने साल में भी आदिवासी मंत्रालय नहीं बनाया। अटल जी ने जैसे आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया था, उसी तरह मैंने मछुवारों के विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाया है।

पीएम ने कहा कि राजीव गांधी ने कहा था कि वो दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं, तो गांव में 15 पैसे पहुंचता है। तब संसद से पंचायत तक सिर्फ कांग्रेस की ही सरकार थी। इसका मतलब ये है कि 85 पैसा किसी पंजे में जा रहा था। दशकों से जो कांग्रेस नहीं कर पाई, वो हमारी सरकार ने सिर्फ 5 साल में कर दिखाया है। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली से गरीब के लिए 100 पैसा भेजती है, तो वो पूरा का पूरा गरीब तक पहुंचता है।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?