Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » जोधपुर » गोल बिल्डिंग पर गणेश उत्सव की तैयारी जोरों पर, सजने लगा पंडाल

गोल बिल्डिंग पर गणेश उत्सव की तैयारी जोरों पर, सजने लगा पंडाल

गणेश उत्सव

गोल बिल्डिंग चैराहे पर तैयारी जोर शोर से चल रही है।

जोधपुर। गणेश उत्सव को लेकर गोल बिल्डिंग चैराहे पर तैयारी जोर शोर से चल रही है। क्षेत्र के लोगों की आस्था और उत्साह भी पूरी तरह जोरों पर है। गणेश उत्सव समिति के लोगों ने पंडाल के साथ ही साज सज्जा की तैयारी चार दिन पहले ही शुरू कर दी थी।
ओम शक्ति संगठन की ओर से गठित गणेश उत्सव समिति के प्रवक्ता अरूण माथुर ने बताया कि 19 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर को उत्साह के समापन तक गोल बिल्डिंग चैराहे स्थित प्रतिमा स्थल पर प्रति दिन धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। 10 दिन तक चलने वाले इस उत्सव पर गणेश भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। सभी सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।

https://sancharsarthi.com/
संगठन अध्यक्ष हेमराज शर्मा ने उत्सव समिति का गठन किया जिसमें मुकेश लोढ़ा संयोजक, ललित खन्ना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय सियोटा, दिपेश चांदोरा उपाध्यक्ष, अरूण सोलंकी कोषाध्यक्ष, पुरूषोत्तमदास खेमनानी सचिव, अरूण माथुर प्रवक्ता को शामिल किया। इसी तरह भूवनेश्वर खनालिया, महेश खन्ना, मोनू हलवाल, मोंटू टाक, धर्मेन्द्र चैहान, ललित गोयल, छेनू बोरावड़, चिराग सियोटा, रमेश प्रजापत, ललित वैष्णव, जितेन्द्र रांकावत को सदस्य जब कि हेमराज शर्मा, दयाराम सियोटा, महेश भट्टड़, ओमप्रकाश सोनी, राजेन्द्र शर्मा, निरंजन चैधरी, देवीसिंह सोलंकी, सुधांशु टाक, अमृतलाल हलवाल, सुरेश प्रजापत, रमेश गोयल, प्रेमराज नानेचा, टीकमचंद चांदोरा, बाबूलाल गुंगावन, रामस्वरूप प्रजापत, नरपत रोपिया, छिनाराम प्रजापत व मुकेश लोढ़ा जूनियर को सरंक्षक मंडल में शामिल किया गया।

admin
Author: admin

What is the capital city of France?