Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » राजस्थान » चंद्रयान-3 के रूप में तय की एक नई ऊंचाई

चंद्रयान-3 के रूप में तय की एक नई ऊंचाई

चंद्रयान 3

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग

1962 में शुरू हुए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने आज चंद्रयान 3 के रूप में एक नई ऊंचाई तय की। पूरा देश आज भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की इस गौरवशाली यात्रा पर गर्व महसूस कर रहा है।
सभी देशवासियों के लिए खुशी का क्षण है । सभी वैज्ञानिकों व देशवासियों को संचार सारथी समाचार पत्र परिवार की ओर से बधाई व शुभकामनाएं।

जय हिन्द। जय भारत।🇮🇳🚀

नई दिल्ली। इसरो (ISRO) का मून मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी युग पर उतरने में कामयाब रहा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करके इतिहास रच दिया है। इसरो का मून मिशन चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी युग पर उतरने में कामयाब रहा है।

ISRO ने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता पाई है। चंद्रयान-2 मिशन हार्ड लैंडिंग की वजह से सफल नहीं हो पाया है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। ये नए भारत का सूर्योदय है। हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया…भारत अब चंद्रमा पर है।

What is the capital city of France?