Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » जोधपुर » स्वतंत्रता दिवस: आजादी थीम वाली मेहंदी लगाकर दिया देशभक्ति का संदेश

स्वतंत्रता दिवस: आजादी थीम वाली मेहंदी लगाकर दिया देशभक्ति का संदेश

[the_ad id="14540"]
स्वतंत्रता दिवस

रेणु भदरार ने स्वतंत्रता दिवस पर विशेष थीम वाली मेहंदी लगाई

जोधपुर। सूरसागर राजबाग निवासी थीम मेहंदी कलाकार रेणु भदरार ने हमेशा थीम आधारित जागरूकता संदेश देने वाली मेहंदी लगाती हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर विशेष थीम मेहंदी लगाकर हर साल की तरह इस बार भी देशभक्ति का संदेश दिया है। रेणु ने अपनी मेहंदी की डिजाइन में देश के स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र बनाए, तिरंगा हाथ में लिये भारत माता, लाल किला, आजादी का पिंजरे जैसी कृतियां बनाई। इसके अलावा इस मेहंदी डिजाइन में उंगलियों पर आई लव इण्डिया, मेरा भारत महान, जय हिन्द, माँ तुझे सलाम जैसे स्लोगन भी लिखें। https://mediumspringgreen-hippopotamus-876861.hostingersite.com
रेणु भदरार को इस थीम मेहंदी कला के लिए नारी गौरव सम्मान एवं जोधपुर रत्न से सम्मानित भी किया जा चुका है। इसके अलावा रेणु कई मेहंदी प्रतियोगिताओं में भी विजेता रही है। हाल ही नगर निगम दक्षिण जोधपुर सावन महोत्सव 2023, लोकानुरंजन मेला 2023, मारवाड़ समारोह सहित कई स्थानीय कार्यक्रम में भी  सम्मानित किया गया है। रेणु भदरार ने कहा कि मुझे मेरे काम से समाज में एक नई पहचान मिली है। मैं अपनी कला से समाज में जागरुकता लाने का प्रयास आगे भी निरंतर करती रहूंगी।

Mehandi Azadi wali Mehandi Azadi wali Mehandi Azadi wali

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?