Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » राजस्थान » प्राधिकरण सचिव भाटी ने वृद्धाश्रम का लिया जायजा, वृद्धजनों को बताए कानूनी अधिकार

प्राधिकरण सचिव भाटी ने वृद्धाश्रम का लिया जायजा, वृद्धजनों को बताए कानूनी अधिकार

[the_ad id="14540"]
vraddhaashrm
#image_title

पाली, 18 अगस्त। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी द्वारा सेवा समिति द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, पाली की विजिट कर वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
सचिव, भाटी द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से पृथक-पृथक रूप से वार्तालाप कर भोजन-पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। विजिट के दौरान रसोई की सफाई, कमरों की सफाई, स्नानघर एवं शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था उत्तम पाई गई। सदस्य वृद्धाश्रम सेवा समिति पाली ने वृद्धाश्रम के भवन एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में सचिव, विक्रम सिंह भाटी को विस्तार से जानकारी दी गई। वृद्धाश्रम में वर्तमान में 65 वरिष्ठ नागरिक आवासित है, जिनके रहने हेतु पृथक-पृथक कक्ष, बेड, पुस्तकालय इत्यादि की व्यवस्था है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों हेतु वृद्धाश्रम में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध है, जहाँ मरीजों की विषय-विशेषज्ञों द्वारा जाँच की जाती है। इसके अतिरिक्त आयुर्वेदिक उपचार भी उपलब्ध करवाया जाता हैं तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवायी जाती है। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को संतुलित पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाता है। सचिव भाटी द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा एवं रालसा द्वारा जारी वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान वृद्धाश्रम के सदस्य  राजेंद्र मेहता, कांतिलाल आदि उपस्थित रहें।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?