Sanchar Sarthi

प्राइड प्रीमियर रिजॉर्ट ने पूरे किए सफलतापूर्वक एक वर्ष, वर्षगांठ पर ग्राहकों को विशेष छूट

जोधपुर, शहर के अग्रणी आतिथ्य संस्थानों में शामिल प्राइड प्रीमियर रिजॉर्ट , जोधपुर ने अपनी सफल आतिथ्य यात्रा का एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रथम स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर होटल परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक वर्ष की उपलब्धियों का जश्न मनाया।

स्थापना दिवस के अवसर पर होटल प्रबंधन ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष वर्षगांठ ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत होटल के लक्ज़री रूम्स, मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट तथा बैंक्वेट हॉल में आयोजित होने वाले विवाह, सामाजिक एवं कॉर्पोरेट आयोजनों पर आकर्षक विशेष छूट प्रदान की जा रही है। होटल प्रबंधन ने बताया कि यह ऑफर सीमित अवधि के लिए उपलब्ध रहेगा, ताकि अधिक से अधिक ग्राहक इस अवसर का लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर होटल के जनरल मैनेजर राकेश चौहान ने कहा कि पिछले एक वर्ष की सफलता होटल की समर्पित टीम, अतिथियों के अटूट विश्वास और सहयोगियों के निरंतर समर्थन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्राइड प्रीमियर ने अपने पहले वर्ष में उत्कृष्ट सेवाओं, गुणवत्तापूर्ण आतिथ्य और ग्राहक संतुष्टि के माध्यम से जोधपुर के होटल उद्योग में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है।

चौहान ने होटल के सभी कर्मचारियों को प्रथम स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति की सराहना की। उन्होंने होटल के स्वामित्व, कॉर्पोरेट ग्राहकों, ट्रैवल पार्टनर्स, इवेंट प्लानर्स, व्यावसायिक सहयोगियों तथा उन सभी शुभचिंतकों का भी हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से होटल की प्रगति और सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी प्राइड प्रीमियर , जोधपुर अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, आधुनिक सुविधाओं और भारतीय आतिथ्य की श्रेष्ठ परंपरा के साथ अतिथियों को यादगार अनुभव प्रदान करता रहेगा तथा पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ स्थापित करेगा।