Sanchar Sarthi

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी में पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध
अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध 1

जोधपुर में रोजाना करोड़ों खाया जाता है गुटखा – मोहम्मद अतीक

जोधपुर 26 जून। मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधपुर एवं नवीन जोधाणा जागरूक मंच संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बुझावड़ स्थित यूनिवर्सिटी परिसर में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।
यूनिवर्सिटी चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक ने बताया कि यूनिवर्सिटी की ओर से गत दो माह से नशे के विरोध में आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में ये कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि चरस. गांजा, अफीम, शराब, एमडी सहित सभी नशे बहुत बुरे है इससे जिंदगी बर्बाद होती है लेकिन वर्तमान में गुटखे का नशा सबसे खतरनाक है।
एक अनुमान के मुताबिक जोधपुर में रोजाना करोड़ों का गुटखा खाया जाता है। हम सभी संकल्प लें की खुद गुटखा नहीं खायेंगे और दूसरों को भी गुटखा सहित अन्य सभी नशीली चीजों को नहीं खाने के लिए जागरूक करेंगे।
यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट डॉ. ज़मील काज़मी ने बताया कि ऐसे आयोजनों, मोहल्ले मोहल्ले नुक्कड सभाओं और सोशल मीडिया पर इनके प्रचार से ही विश्व स्तर पर फैल रहे नशे के नये रूपों पर काबू पाया जा सकता है।
यूनिवर्सिटी डीन एकेडमिक्स डॉ इमरान खान पठान ने कहा कि विश्वविद्यालयों के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने नशे के सभी प्रकार, कारण, प्रभाव, उपाय एवं भविष्य की सम्भावनाओं को देखते हुए बेहद ही रोचक, रंगीन, कलात्मक और प्रेरक पोस्टर बनाये।
नवीन जोधाणा जागरूक मंच संस्थान के संस्थापक साजिद खान जोधाणा ने कहा कि सभी प्रतिभागियों में से चयनित पांच प्रतिभागियों को आगामी 30 जून को नशे के विरोध में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ मरजीना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस की थीम पर संपन्न हुई इस पोस्टर प्रतियोगिता में ष्नशा छोड़ो जीवन जोड़ोष् का सकारात्मक संदेश देते हुए जानकारी दी गई कि नशा करने वाला व्यक्ती खुद चाहे तो नशा छुड़ सकता है। प्रतियोगिता में समस्त यूनिवर्सिटी स्टाफ एवं स्टूडेंट्स का खास सहयोग रहा। संचालन डॉ मरजीना एवं डॉ. अब्दुल्लाह खालिद ने किया।