जोधपुर। एआई प्लस स्मार्टफोन ने आज अपने नए स्मार्टफोन- नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू कर दी है। नोवा सीरीज़ के तहत लॉन्च किए गए ये स्मार्टफोन अलग-अलग तरह के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। चाहे पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले हों या बेहतर परफॉर्मेंस चाहने वाले ग्राहक, ये दोनों डिवाइस 26 जून को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।
नोवा 2 नियो और नोवा 2 प्रो की लॉन्चिंग नोवा सीरीज़ की मजबूत शुरुआत को आगे बढ़ाती है। लॉन्च के बाद से ही इस सीरीज़ को भारतीय ग्राहकों के बीच अच्छा रिस्पॉन्स और बढ़ती लोकप्रियता मिली है।
नोवा 2 नियो 5जी, 4जीबी प्लस 128 जीबी 12,999 रुपए, 6जीबी प्लस 128जीबी 13,999 रुपए, नोवा 2 प्रो 5जी 6जीबी प्लस 128 जीबी 14,999* रुपए से शुरू हैं। 8जीबी प्लस 128 जीबी 16,999* रुपए से शुरू हैं। सभी बैंकों के डेबिट/क्रेडिट कार्ड पर 1,000 रुपए के बैंक ऑफर सहित बिक्री शुरू होने पर अपने विचार साझा करते हुए माधव शेठ, सीईओ, एआई प्लस स्मार्टफोन एवं संस्थापक, नेक्स्टक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज़ ने कहा, “नोवा 2 नियो और नोवा 2 प्रो हमारे उस प्रयास का उदाहरण हैं, जिसके तहत हम ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक दमदार, सोच-समझकर तैयार किया गया डिज़ाइन और भरोसेमंद स्मार्टफोन अनुभव पहुँचाना चाहते हैं। हमने उन बातों पर खास ध्यान दिया है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में सबसे ज़्यादा अहम होती हैं- परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ, इमेजिंग, सॉफ्टवेयर क्वालिटी और प्राइवेसी, ताकि ग्राहकों को अपने बजट के कारण किसी तरह का समझौता न करना पड़े। आज से बिक्री शुरू होने के साथ हम पूरे भारत के ग्राहकों तक नोवा सीरीज़ का अगला चरण पहुँचाने को लेकर उत्साहित हैं।”
