Sanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & EditorialsSanchar Sarthi – Latest Local News, Politics, Sports & Editorials

Sanchar Sarthi

Home » देश-विदेश » मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवात फेनी के अगले 12 घंटे में विकराल रुप लेने की आशंका जताई है

मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवात फेनी के अगले 12 घंटे में विकराल रुप लेने की आशंका जताई है

[the_ad id="14540"]

मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि चक्रवात फानी और अधिक विकराल रूप धारण कर देर रात तक ‘अत्यधिक गहन चक्रवातीय तूफ़ान’ में परिवर्तित हो सकता है और इसके शुक्रवार दोपहर तक ओडिशा तट पर पहुंचने की संभावना है।

विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने दोपहर 12 बजे के अपने बुलेटिन में कहा कि फोनी इस समय दक्षिण-पूर्व व निकटवर्ती दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। यह जगह पुरी से करीब 830 किलोमीटर दक्षिण, विशाखापट्टनम से 670 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व और श्रीलंका के त्रिंकोमाली से 680 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इस बात की अधिक संभावनाएं हैं कि यह अगले 12 घंटे में अत्यंत गहन चक्रवातीय तूफ़ान में परिवर्तित हो जाए। इसके एक मई शाम तक उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है और उसके बाद यह दोबारा घूम कर उत्तर-उत्तरपूर्वी दिशा में आगे बढ़ सकता है। तब यह तीन मई की दोपहर तक ओडिशा के तट पर पहुंच सकता है। इसकी हवाओं की अधिकतम गति 170-180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
What is the capital city of France?